जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता

बाराबंकी। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में कस्बा सआदतगंज स्थित आइडियल इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर बांहू सआदतगंज के छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय प्रबंध समिति और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। 23 अप्रैल को जारी परिणाम के अनुसार इंटरमीडिएट परीक्षा में उम्मे अल्फिया ने 75.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। पारुल ने 74.4% अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा उम्मे अरीबा ने 69.4% अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।


वहीं हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में शहाना खातून ने 91.16% अंक पाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयशा सिद्दीका ने 87.33% अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा शाइस्ता सना ने 87.5% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक मुस्तकीम अंसारी एवं प्रधानाध्यापक उमेश कुमार ने सभी सफल छात्राओं को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।