एमडी न्यूज कानपुर नगर से शिवांगिनी अग्रवाल की खास रिपोर्ट

कानपुर- समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पुलिस कमिश्नर,कानपुर नगर से मुलाकात कर गंभीर प्रकरण के संबंध में महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा, साथ ही दिव्यांश मर्डर केस का मामला उठाया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।पहले प्रकरण में बताया गया कि दिनांक 17 अप्रैल 2026 को फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी नरेश उत्तम पटेल के कानपुर नगर स्थित निजी आवास के गेट पर उनकी अनुपस्थिति में कुछ अराजक तत्वों द्वारा अभद्रता की गई।इस दौरान गाली-गलौज,जान से मारने की धमकी देना, जबरन घर में घुसने का प्रयास, पोस्टर-बैनर फाड़ना तथा महापुरुषों के चित्रों का अपमान जैसे गंभीर आपराधिक कृत्य किए गए।
यह घटना लोकसभा के विशेषाधिकार का हनन होने के साथ-साथ अत्यंत गंभीर अपराध की श्रेणी में आती है। इस संबंध में ज्ञापन सौंपकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
दूसरे प्रकरण में महाराजपुर क्षेत्र के गौरिया गांव निवासी नरेंद्र कुमार द्विवेदी के पुत्र दिव्यांश की लखनऊ के आलमनगर स्थित रामानुज भागवत वेद विद्यापीठ गुरुकुल में संचालक द्वारा की गई अमानवीय मारपीट के कारण हुई दुखद मृत्यु का मुद्दा उठाया गया।राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार प्रतिनिधिमंडल* पूर्व में गांव पहुंचकर शोक संतृप्त परिजनों से मिला और उनसे विस्तृत वार्ता की। परिजनों द्वारा उठाई गई मांगों एवं तथ्यों को पुलिस कमिश्नर के समक्ष रखते हुए निष्पक्ष एवं त्वरित जांच तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
अमिताभ बाजपेई (विधायक, आर्यनगर),मो० हसन रूमी (विधायक कैंट),नसीम सोलंकी (विधायक सीसामऊ)मुनीन्द्र शुक्ला (जिलाध्यक्ष ग्रामीण/पूर्व विधायक,राजाराम पाल (पूर्व सांसद,),
इरफान सोलंकी (पूर्व विधायक)सतीश निगम (पूर्व विधायक,अर्पित यादव (पार्षद),प्रवीण सिंह, बंटी यादव,संतोष यादव,अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

सपाईयों ने गंभीर प्रकरण को लेकर पुलिस आयुक्त को सौपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *