बाजना। जनपद मथुरा के कस्बा बाजना के दाऊजी नगर की एक गली में आज सुबह से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी, जिससे स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी और दैनिक कामकाज प्रभावित होने के कारण लोगों में नाराज़गी बढ़ने लगी।स्थिति को देखते हुए क्षेत्र के एक पत्रकार निवासी ने तुरंत संबंधित विभाग में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही बिजली विभाग की टीम हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान किया।कुछ ही समय में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, जिससे क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह की तत्परता बनी रहेगी ।

बाजना की एक खास खबर देखिए रिपोर्टर दीपक कुमार असिस्टेंट ब्यूरो चीफ़ के साथ

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *