बाराबंकी: उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ बाराबंकी के त्रैवार्षिक अधिवेशन के पश्चात जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों की पहली बैठक गांधी भवन बाराबंकी में सम्पन्न हुई। उपस्थित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया और शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विचार किया गया। जिला महामंत्री मो० इखलाक़ ने कार्यक्रम के एजेंडा पर चर्चा की वहीं मंडलीय संयुक्त मंत्री अर्जुन प्रसाद ने शिक्षकों के चयन वेतनमान लंबित रहने पर नाराज़गी व्यक्त की। विभाग में शिक्षकों की समस्याओं को अधिकारी कई स्तर पर लटकाए रहने पर ज़िला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि अगर समस्याएं जल्दी हल नहीं हुई तो अधिकारियों का घेराव करने से भी संगठन गुरेज नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि चयन वेतनमान पर अप्रैल के वेतन की प्रतीक्षा है अगर इस बार लेखा कार्यालय ने कोई हीला हवाली की तो 6 मई को संगठन लेखा कार्यालय का घेराव करेगा और तभी जाएगा जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा। बैठक में मंडलीय उपाध्यक्ष जगदीश कुमार मिश्र, संयुक्त मंत्री अर्जुन प्रसाद, मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह एवं ज़िला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत राय,उपाध्यक्ष सनाउल मुस्तफा, इमामुद्दीन अंसारी,और कामराज, मंत्री सत्यदेव सिंह, संयुक्त मंत्री अर्चना बैसवार, हर्षिता पाल विनोद कुमार वर्मा ऑडिट शारदा,संगठन मंत्री मायाराम उपस्थित रहे।

तेज बहादुर शर्मा
मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।