जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष नरेंद्र कुमार वर्मा सहित हजारों ग्रामीणों व पत्रकारों ने दी अंतिम विदाई

बाराबंकी। जनपद के हिंदी दैनिक सदमार्ग साक्षी अख़बार के पत्रकार श्रवण कुमार यादव पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके पिता श्रीपाल यादव का शुक्रवार शाम लगभग 4:30 बजे आकस्मिक निधन हो गया। वे करीब 100 वर्ष के थे।

अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। श्रीपाल यादव के निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग शोक संवेदना व्यक्त करने उनके निवास पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।

श्रीपाल यादव सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। समाज में उनका सम्मानजनक स्थान था। दिवंगत का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह 10 बजे उनके पैतृक निवास ग्राम अख्तियारपुर,शरीफाबाद,थाना सतरिख में किया गया।

अंतिम संस्कार में जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष नरेंद्र कुमार वर्मा पत्रकार वरुण सिंह पत्रकार बलवंत सिंह पत्रकार परमजीत सिंह बाबा पत्रकार अशरफ अल्वी पत्रकार आदर्श वर्मा पत्रकार अंजनी कुमार पत्रकार महेश चक्रवर्ती पत्रकार सत्येंद्र कुमार डीडीसी प्रतिनिध जितेंद्र यादव सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण एवं जनपद के समस्त पत्रकार मौजूद रहे। पत्रकार परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति देने की कामना की।

तेज बहादुर शर्मा मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।