मुजफ्फरनगर,, थाना शाहपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के तथा क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह, एंवम शाहपुर थाना प्रभारी गजेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 24/25/04.2026 की रात्रि को थानाक्षेत्र शाहपुर के अन्तर्गत ग्राम हरसौली में एक ट्यूबवैल पर अज्ञात युवक का शव पड़ा होने की सूचना थाना शाहपुर पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पर थाना शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव की पहचान का प्रयास किया गया। शव की पहचान राजा उर्फ अरूण पुत्र सोमपाल निवासी ग्राम ऊन पट्टी लाखिया थाना झिंझाना, शामली के रूप में हुई।

थाना शाहपुर पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया तथा परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर 03 अभियुक्तों राजीव उर्फ राजू पुत्र बिलेन्द्र, सोहनवीर उर्फ पिन्टू पुत्र ब्रहम सिंह निवासी हरसौली थाना शाहपुर,,विकास पुत्र रणधीर निवासी ग्राम काकडा, थाना शाहपुर, के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए थाना शाहपुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। आज दिनांक 25.04.2026 को थाना शाहपुर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि राजा उर्फ अरूण की हत्या कर शव को ट्यूबवैल पर फैंकने वाले अभियुक्त सांझक गांव में एक आम के बाग में छिपे हुए हैं। सूचना पर थाना शाहपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा माग में मौजूद अभियुक्तों की घेराबन्दी कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी।


अभियुक्त द्वारा स्वंय को पुलिस से घिरा देख पुलिस टीम पर जान से करने की नीयत से फायरिंग करनी शुरू कर दी पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर जवाबी कार्रवाई की गई। तो दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। व तीसरे बदमाश को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया । घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाशों के कब्जे से , 03,,तमंचे ,315 , बोर , 03,जिंदा कारतूस व 03, खोखा कारतूस बरामद किए गए। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।