प्रयागराज | एसआरएन से पुलिस को चकमा देकर फरार दुष्कर्म आरोपी शनिवार को मुठभेड़ में करेंटी तिराहे पर घायल हो गया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैर में गोली लगी है। मानिकपुर पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध असलहा, जिंदा कारतूस और खोखा भी बरामद किया है। मानिकपुर की दो वर्षीय मासूम के साथ जलालुद्दीन उर्फ डब्बू ने उसके घर में दुष्कर्म किया था। घटना के अगले दिन 21 अप्रैल की घटना का संज्ञान लेकर मानिकपुर पुलिस ने पाक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मेडिकल कॉलेज में आरोपी कुंडा के नई बाजार रहवई निवासी जलालुद्दीन को मेडिकल के लिए लाया गया। डीएनए टेस्ट के लिए चिकित्सकों ने को एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया। मानिकपुर थाने के सिपाही मदन शर्मा और अनुज कुमार आरोपी को लेकर एसआरएन पहुंचे। इस बीच आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। लापरवाही पर एसपी दीपक भूकर ने सिपाहियों को निलंबित कर दिया। प्रयागराज के रामबाग पेट्रोल पंप से मिले सीसीटीवी फुटेज में आरोपी दिखा। प्रयागराज की दो और प्रतापगढ़ की चार टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी। शनिवार को मानिकपुर पुलिस ने आरोपी मुठभेड़ में करेंटी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के दोनों पैर में गोली लगने के कारण मेडिकल कॉलेज लाया गया। आरोपी के खिलाफ प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस ने भी प्राथमिकी दर्ज की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।