जनपद बाराबंकी के रामनगर कोतवाली मैं थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता नवनियुक्त जिला अधिकारी बाराबंकी ईशान प्रताप सिंह ने की इस अवसर पर बाराबंकी पुलिस कप्तान अर्पित विजय वर्गीय भी मौजूद रहे दोनों अधिकारियों ने मौके पर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या के निवारण के निर्देश दिए थाना समाधान दिवस में कुल 11 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से एक शिकायत को मौके पर ही निर्धारित कर दिया गया।

प्राप्त शिकायतों में 5 प्रार्थना पत्र पुलिस विभाग से संबंधित थे तथा 6 शिकायत में राजस्व विभाग से जुड़ी हुई थी ।शेष शिकायतों को संबंधित विभाग को सौंपते हुए जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए समाधान दिवस के दौरान संबंधित एरिया( हल्का) के अलग-अलग स्टाल लगाए गये जिसमें ग्राम पंचायत वार राजस्व हल्का क्षेत्र पुलिस विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे जिन्होंने फरियादियों की शिकायत दर्ज कर तुरंत आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की इस थाना समाधान दिवस में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर कार्यक्रम में पहुंचे जिला अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने कहा कि थाना समाधान दिवस में 10 से 15 शिकायतें प्राप्त हुई हैं साथ ही कुछ पुरानी लंबित शिकायतों की भी समीक्षा की गई है सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि शिकायतों का तत्वरित पारदर्शी और गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए किसी भी स्तर पर न्याय मे लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।

इस अवसर पर डीएम के पीए शशि भूषण पांडे एसडीएम आनंद तिवारी सीओ गरिमा पंत तहसीलदार विपुल सिंह नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह कोतवाली प्रभारी अरुण प्रताप सिंह उप निरीक्षक वीरपाल सिंह एसएसाई प्रमोद कुमार यादव चौकी इंचार्ज महादेवा रजनीश पांडे सहित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे थाना समाधान दिवस के इस आयोजन में जो लोग जिले पर पहुंच कर भी अधिकारियों से नहीं मिल पाते हैं वह लोग अपनी समस्या को समाधान दिवस में आकर अधिकारियों के सामने अपनी समस्या का समाधान संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा करवाते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।