सादुलशहर की आदर्श कॉलोनी स्थित चंडीगढ़ मार्केट की बदहाल स्थिति ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वर्ष 1991 में स्थापित इस मार्केट को बने 35 साल बीत चुके हैं, लेकिन आज भी यहां बुनियादी सुविधाओं का भारी अभाव है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि करोड़ों रुपये टैक्स वसूले जाने के बावजूद न तो पक्की सड़कें बनीं, न नालियों की समुचित व्यवस्था है, न ही बिजली और पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। पार्किंग जैसी जरूरी सुविधा भी नदारद है।

सादुलशहर विकास मंच ने प्रशासन से जल्द विकास कार्य शुरू करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अब इंतजार नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई चाहिए।

क्षेत्रवासियों में बढ़ते आक्रोश के बीच अब “आर-पार की लड़ाई” का ऐलान किया जा रहा है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *