उत्तर प्रदेश के एक गाँव का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मामला यह है कि गाँव का प्रधान अपने ही गाँव की एक नव विवाहिता बहू को भगा ले गया है। बहू के पति ने प्रधान के द्वारा पत्नी को भगाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी घर के अंदर रखा हुआ सारा पैसा तथा गहने भी अपने साथ ले गई है। गाँव वाले इस घटना के कारण बहुत शर्मिन्दा हैं।यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के झांसी जिले का है। झाँसी जिले के मऊरानीपुर का गाँव प्रधान वीरेन्द्र पाठक अपने ही गाँव की एक नवविवाहित महिला को भगा ले गया। जिस गाँव प्रधान के ऊपर पूरे गाँव की सुरक्षा का दायित्व था वहीं प्रधान अपराधी निकला तो गाँव वाले हैरान तथा परेशान रह गए। इस मामले का पता तब चला जब गाँव के एक युवक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा कर आरोप लगाया कि गाँव प्रधान वीरेन्द्र पाठक उसकी पत्नी को भगाकर ले गया है।

इस पूरे प्रकरण को विस्तार से बताने से पहले आपको बता दें कि अपने ही गाँव की बहू को भगाकर ले जाने वाले प्रधान की उम्र 55 साल की है। जिस बहू को वह भगाकर ले गया है उसकी उम्र 22 साल की है। महिला के पति पुष्पेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी साल 2024 में करिश्मा के साथ हुई थी। उसने आरोप लगाया कि किशोरपुरा गांव का प्रधान अक्सर उसके घर आता-जाता था। इसी दौरान उसकी पत्नी से नजदीकियां बढ़ गईं। पीडि़त का कहना है कि उसने कई बार इसका विरोध भी किया था।पुलिस को दी गई तहरीर में पीडि़त पति पुष्पेन्द्र ने बताया कि वह 29 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे घर पर नहीं था। उसी दौरान उसकी पत्नी करिश्मा, अपने प्रेमी प्रधान वीरेन्द्र पाठक के साथ घर से फरार हो गई। जाते समय वह घर में रखे करीब 2 लाख 40 हजार रुपये नगद और सोने-चांदी के जेवर भी अपने साथ ले गई। पीडि़त के मुताबिक मोहल्ले के लोगों ने दोनों को एक साथ जाते हुए देखा है। फिलहाल, पीडि़त पुष्पेंद्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सामान बरामद कराने की मांग की है। इस विषय में उत्तर प्रदेश पुलिस का कहना है कि शिकायत की जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


ब्यूरो चीफ रामानंद सागर

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *