जनपद बाराबंकी में धूमधाम से मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा बुद्ध पूर्णिमा के कई आयोजनों में पहुंचे बाराबंकी के सांसद तनुज पुनिया बाराबंकी बुद्ध पुर्णिमा के शुभ अवसर पर सांसद तनुज पुनिया ने कई जगह जाकर भगवान बुद्ध की कथाओं में शरीक हुये। साथ ही बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर उनको नमन करते हुये लोगों को शुभकामनऐं दी। इसी अवसर पर नवनिर्मित बुद्ध विहार तहसील फतेहपुर रसूलपुर में भगवान बुद्ध की मूर्ति का अनावरण करते हुये कहा कि, भगवान बुद्ध का जीवन मानवता के इतिहास में शांती अहिंसा और आत्मज्ञान की एक अद्धितीय यात्रा है। वह एक पीपल के वृक्ष के नीचे ध्यान केन्द्रित करते थे और 35 वर्ष की आयु में ही बहुत सारा ज्ञान अर्जित कर लिया था। उन्होने अपना पहला उपदेश सारनाथ में दिया। वह लगभग 45 वर्ष तक उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों में घूम घूम कर धर्म का प्रचार किया एवं मृत्यु के समय वह, कुशीनगर आ गये और 80 वर्ष की आयु में उन्होने अपना शरीर त्याग दिया। उन्होने कहा था कि, मनुष्य अपने विचारों से निर्मित प्रांणी है – वह जैसा सोंचता है वैसा ही बन जाता है। मूर्ति अनावरण में मुख्य रूप से फतेहपुर ब्लाक अध्यक्ष विजय बहादुर वर्मा, आदर्श पटेल, हरीश वर्मा, सुग्रीव वर्मा, जुग्गीलाल, आदि लोग साथ में थे।

ब्यूरो चीफ रामानंद सागर

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *