एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
जिला ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट


AIMIM पार्टी के जिला महासचिव जुनैद खान साहब की शिकायत पर नई बस्ती, रामपुर का दौरा किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि क्षेत्र की नालियां अत्यंत गंदी हैं और पानी की निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। बरसात के समय पानी भरकर खड़ा हो जाता है,

जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इसके अलावा, खाली प्लॉटों में भारी मात्रा में कचरा जमा है, जिससे पूरे क्षेत्र में गंदगी का माहौल बना हुआ है। हालात इतने खराब हैं कि बीमारियां फैलने का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है, जबकि सफाई व्यवस्था पूरी तरह से लापरवाह नजर आ रही है।

पार्टी कार्यकर्ताओं की शिकायत पर युवा जिला अध्यक्ष सलमान शाह साहब एवं शहर सदर मोहम्मद आज़म उर्फ सोनू काटेवाला ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और मीडिया को बुलाकर पूरे क्षेत्र की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि जल्द से जल्द सफाई कार्य शुरू नहीं किया गया, तो AIMIM पार्टी नगर पालिका, संबंधित प्रधान एवं वार्ड सदस्य के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी।

हमारा प्रशासन से निवेदन है कि क्षेत्र में तत्काल सफाई अभियान चलाया जाए, नालियों की उचित व्यवस्था की जाए तथा लोगों को बीमारियों से बचाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि क्षेत्र को स्वच्छ और सुरक्षित बनाया जा सके।

इस मौके पर उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ता:

  • वरिष्ठ कार्यकर्ता: आशिक रज़ा साहब
  • संगठन मंत्री: अहद यार खान
  • जिला महासचिव: जुनैद खान
  • युवा जिला महासचिव: आसिफ रज़ा मसूदी
  • युवा जिला महासचिव: दानिश गुल साहब
  • युवा जिला महासचिव: सूफियान रज़ा
  • यूथ नगर मुख्य महासचिव: फिरोज़ हुसैन तुर्क
  • वरिष्ठ कार्यकर्ता: नासिर कुरैशी
  • अयूब अली
  • मोहम्मद तालिब

इसके अलावा पार्टी के अनेक समर्पित कार्यकर्ता एवं समर्थक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

जारीकर्ता:
अयान खान
युवा जिला मीडिया इंचार्ज, रामपुर
मो.: 8006644131

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *