बहुआयामी समाचार- मोहम्मद अशफाक

गोला गोकर्णनाथ खीरी। ब्लॉक कुम्भी की ग्राम पंचायत बेलवा मजरा मूड़ा विश्नू स्थित प्राथमिक विद्यालय मूड़ा विश्नू में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। विद्यालय परिसर में लगे हैंडपंप की घरथरी (चौतरिया) पर गंदे पानी का स्थायी जलभराव बना हुआ है, जिससे न सिर्फ वातावरण दूषित हो रहा है बल्कि स्कूली बच्चों की सेहत पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

स्थानीय लोगों और अभिभावकों का आरोप है कि इस समस्या की जानकारी कई बार ग्राम प्रधान श्याम देव को दी जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। हालात यह हैं कि बच्चे इसी गंदे पानी के बीच से गुजरने को मजबूर हैं, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। मच्छरों की बढ़ती संख्या डेंगू, मलेरिया और अन्य जलजनित बीमारियों को न्योता दे रही है।

विद्यालय में लगे नल की स्थिति भी दयनीय बताई जा रही है। स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था न होने से छोटे-छोटे बच्चे असुरक्षित पानी पीने को विवश हैं, जो उनके स्वास्थ्य के लिए अत्यंत खतरनाक है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो किसी भी दिन कोई अप्रिय घटना घट सकती है।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या से अवगत होने के बावजूद चुप्पी साधे हुए हैं। शिक्षा के मंदिर में इस तरह की लापरवाही न केवल प्रशासनिक उदासीनता को उजागर करती है, बल्कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ भी है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर जलभराव की समस्या दूर करने, हैंडपंप और नल की मरम्मत कराने तथा विद्यालय परिसर में स्वच्छता सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि बच्चों को सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण मिल सके।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*फतेहपुर में एआई सुपरपावर समर कैंप 2026 का भव्य सम्पन्न* MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर: नेक्सस इंटेलिजेंस द्वारा आयोजित सात दिवसीय ‘एआई सुपरपावर समर कैंप 2026’ का शानदार समापन डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, आईटीआई रोड में एक प्रेरणादायक एआई स्टूडेंट शोकेस और सम्मान समारोह के साथ हुआ। इस कैंप में कक्षा 4 से 9 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भविष्य की तकनीक से रूबरू हुए।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थाना प्रभारी (महिला) संगीता सिंह ने छात्रों के प्रोजेक्ट्स की सराहना करते हुए कहा, “तकनीक के इस युग में नई तकनीकों का ज्ञान अनिवार्य है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को तकनीक का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग सिखाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि करते हैं।” विशिष्ट अतिथि के रूप में बिल्यंट पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर कृष्णा उप्पल और ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा उपस्थित रहे।पूरे कैंप के दौरान विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रचनात्मक सोच, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और समस्या समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने एआई-आधारित नवाचारी प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। साथ ही, डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल और ब्रिलियंट ओरिएंटल स्कूल के विद्यार्थियों के बीच एक मैत्रीपूर्ण एआई प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया, जिसमें जैद मझहर को ‘एआई एक्सप्लोरर अवॉर्ड’, सृष्टि को ‘मोस्ट क्यूरियस माइंड अवॉर्ड’ और एकरा को ‘मोस्ट इम्प्रूव्ड अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।नेक्सस इंटेलिजेंस के संस्थापक एवं प्रोग्राम लीड फैज़ान खान ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल एआई टूल्स का उपयोग सिखाना नहीं, बल्कि बच्चों को तकनीक के पीछे के तर्क को समझने और उसके नैतिक उपयोग के लिए तैयार करना है।” अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा बाजपेयी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर फहमी मज़हर, शिव कुमार, उत्कर्ष पटेल, अनन्या, अनामिका सिंह, जुनेराह सैय्यद, विभोर और अंजनीश सिंह सहित अनेक अभिभावक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।