मुजफ्फरनगर, थाना रामराज।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के तथा क्षेत्राधिकारी जानसठ ऋषिका सिंह, एंवम थाना रामराज प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह, के कुशल नेतृत्व मे दिनांक 04.06.2026 को वादी द्वारा थाना रामराज पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उनका भाई जब स्कूटी से जा रहा था तो ग्राम हाशमपुर के सामने ओवर ब्रिज के पास एक गाडी में सवार अभियुक्तों द्वारा स्कूटी में टक्कर मारकर उसे गिरा दिया तथा जबरन गाडी में बैठाकर ग्राम मुझेडा में एक बाग में ले गये जहां उसके साथ मारपीट कर नगदी छीन ली तथा उसका एटीएम कार्ड लेकर उसका पिन पूछ लिया तथा एटीएम कार्ड से 20,000 रूपये निकाल लिये गये।

वादी की तहरीर के आधार पर थाना रामराज पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत किया गया। तथा थाना रामराज पर पुलिस टीमों का गठन किया गया।गठन टीम मे शामिल थाना रामराज प्रभारी ज्ञानेंद्र सिरोही, उप निरीक्षक जयसिंह नागर, उपनिरीक्षक हर्षित शर्मा, उप निरीक्षक ऋषभ कुमार, उपनिरीक्षक मोहित चौधरी प्रभारी एसओजी टीम, हेड कांस्टेबल रोहतास, हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार, कांस्टेबल प्रियंक आदि ने आज दिनांक 06.05.2026 को घटना को कारित करने वाले व प्रकाश में आये 04 अभियुक्त ,01 अभियुक्ता को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से व निशांदेही से ,01,कार,01, मोटरसाईकिल, एटीएम,आधार कार्ड, 5800/- रुपये नगद, 01 मोबाईल फोन, 01,तमंचा,02 कारतूस तथा 02 चाकू बरामद किये गये।

पुलिस द्वारा पुछताछ करने पर अभियुक्तों ने अपने नाम नईम पुत्र जहीरूद्दीन, अनस पुत्र नजीर, निवासी मौहल्ला मुश्तर्क कस्बा व थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर। सुमित सैनी पुत्र खूब सिंह निवासी ग्राम मुझेडा थाना मीरापुर, मुजफ्फऱनगर।बताया व,01,अभियुक्ता बताया। थाना रामराज पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *