सामाजिक समरसता, सेवा भाव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करें कार्यकर्ता: शिवबहादुर सक्सेना पूर्व मंत्री रामपुर
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र न्यूज़ चैनल
जिला ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
Rampur: पूर्व मंत्री शिवबहादुर सक्सेना ने कहा कि सामाजिक समरसता, सेवा भाव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को कार्य करना चाहिए। सिर्फ भाजपा सरकार का लक्ष्य हो और भाजपा का मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री हो। हम सभी को इसी उददेश्य से कार्य करना चाहिए।
उत्सव पैलेस में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री शिवबहादुर सक्सेना शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, सेवा भाव के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के सिद्धांतों को विस्तार से समझाते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करें। शिविर में कार्यकर्ताओं को सामाजिक समरसता, सेवा भावना और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया। कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से समृद्ध करने के साथ-साथ संगठन के प्रति समर्पण और जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत बनाते हैं। पूरे शिविर में अनुशासन एवं संगठनात्मक ऊर्जा का विशेष वातावरण देखने को मिला, जिसने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।


