लेबनान के राजदूत हादी जाबेर ने परिवार सहित रामपुर रज़ा पुस्तकालय का किया भ्रमण रामपुर उत्तर प्रदेश
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र न्यूज़ चैनल
जिला ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
आज लेबनान के राजदूत श्री हादी जाबेर ने परिवार सहित रामपुर रज़ा पुस्तकालय का भ्रमण किया । इस अवसर पर उन्होंने पुस्तकालय के निदेशक डॉ. पुष्कर मिश्र जी से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं अंतरराष्ट्रीय विषयों पर विस्तृत वार्ता की।

वार्ता के दौरान निदेशक डॉ. पुष्कर मिश्र एवं राजदूत हादी जाबेर के बीच मध्य-पूर्व में वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों एवं वहां की समकालीन घटनाओं पर विचार-विमर्श किया गया साथ ही भारत एवं लेबनान के ऐतिहासिक संबंधों तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान के विभिन्न आयामों पर भी चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने भविष्य में सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक सहयोग को और सुदृढ़ करने पर बल दिया। निदेशक डॉ. पुष्कर मिश्र ने राजदूत महोदय को पुस्तकालय के गौरवशाली इतिहास, यहां संरक्षित दुर्लभ पांडुलिपियों, संरक्षण प्रयोगशाला की कार्यप्रणाली तथा डिजिटलीकरण एवं शोध से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पुस्तकालय द्वारा संचालित संरक्षण एवं पुनर्स्थापन कार्यों, अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के साथ संभावित सहयोग तथा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया। पुस्तकालय के निदेशक डॉ. पुष्कर मिश्र ने राजदूत महोदय को पुस्तकालय द्वारा प्रकाशित अरबी पांडुलिपियों का कैटलॉग तथा विजन डॉक्यूमेंट भेंट स्वरूप प्रदान किया।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed