प्रयाग उत्थान समिति एवं मिंट इवेंट्स द्वारा आयोजित “लाल” रक्तदान महोत्सव का सफल आयोजन

रविवार को प्रयागराज में किया गया। इस विशाल रक्तदान अभियान में 200 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद प्रवीण पटेल ने किया। वहीं कार्यक्रम में प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी एवं पूर्व आईजी कविंद्र प्रताप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

यह “लाल” रक्तदान अभियान का लगातार पांचवां वर्ष रहा। आयोजकों के अनुसार, यह केवल रक्तदान शिविर नहीं बल्कि एक “रक्तदान महोत्सव” के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें समाज सेवा और मानवता का अनूठा संदेश देखने को मिला। कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों और विभिन्न संस्थाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम की आयोजक एवं मिंट इवेंट्स की ओनर प्रियंवदा कुमार ने मदर्स डे के अवसर पर इस आयोजन को एक विशेष उद्देश्य से जोड़ते हुए “एक यूनिट रक्तदान अपनी मां के नाम” का संदेश दिया। इस पहल को प्रयागराज में रक्तदान के क्षेत्र में एक नई दिशा और प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है।

इस अभियान में कई सामाजिक एवं सेवा संस्थाओं ने योगदान दिया। इनमें मुख्य रूप से प्रयाग उत्थान समिति, रोटरी क्लब, अभिषेक ह्यूमैनिटी, रक्त संकल्प, श्री लोकनाथ मिलन संघ, शिवसेना भारत, एकल अभियान एवं प्रयागराज सिंधी यूथ एसोसिएशन शामिल रहे।

मातृ दिवस के अवसर पर आयोजित इस रक्तदान महोत्सव ने समाज में सेवा, मानवता और जागरूकता का एक सकारात्मक संदेश दिया।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *