विपनेश अवस्थी थाना प्रभारी मितौली बहुआयामी समाचार पत्र

ऐप्जा की गोला तहसील कमेटी का हुआ गठन, सक्रिय पत्रकारों को मिले नवीन दायित्व

गोला गोकर्णनाथ-खीरी।
देवर्षि नारद जी प्राकट्य दिवस के अवसर पर गोला देहात पंचायत सचिवालय सभागार में ऐप्जा (आल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एशोसिएशन) के बैनर तले पत्रकारिता, समाज जागरण और लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित हुई। साथ ही उपस्थित पत्रकारों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संगठन के जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला के मार्गदर्शन में तहसील गोला गोकर्णनाथ की नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिला संरक्षक रविसुत शुक्ला ने की।
नव मनोनीत गोला तहसील अध्यक्ष सूर्य प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में तहसील कमेटी में संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार मूलचंद भारद्वाज, महामंत्री आशीष तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्णानंद बाजपेई, महासचिव राजेश कश्यप, मतीन अहमद, प्रवीण बाजपेई, श्रीकृष्ण शर्मा व नवीन गिरी उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री हरिओम श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अनुराग तिवारी, मीडिया प्रभारी शिखा अवस्थी, राजदीप शुक्ला, मनीष शर्मा, अवनीश कुमार व नरेंद्र भारद्वाज सचिव, अनूप शुक्ला, सईद अहमद, प्रमोद गुप्ता, लईक अहमद, संतोष सक्सेना, कौशल शर्मा संयुक्त सचिव और अतुल कुमार को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में दायित्व प्रदान किया गया और कमेटी में शेष पदों पर शीघ्र ही तहसील क्षेत्र के अन्य पत्रकार साथियों को जोड़ते हुए दायित्व प्रदान किए जाने की बात कही गई। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन संगठन के जिला प्रवक्ता डॉ0 पीयूष शुक्ला ने किया।
कार्यक्रम को वरिष्ठ पत्रकार विकास शुक्ला, श्याम किशोर अवस्थी, पवन सक्सेना, ऐप्जा जिला उपाध्यक्ष शेर अली खान, जिला संगठन मंत्री डीपी आर्या, जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण मोहन मिश्रा आदि ने सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में संगठन के जिला संरक्षक हाजी हसीब खान, ऐप्जा के अनुषांगिक संगठन लोक सारथी बोर्ड के तहसील अध्यक्ष दिनेश मिश्रा, राजीव अग्निहोत्री, सचिन शर्मा, करन सिंह राठौर, पंकज मिश्रा, अंशिका सक्सेना, रामवीर सिंह चौहान, विजय बहादुर सिंह सहित तमाम पत्रकार गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *