लखीमपुर खीरी। आपको बता दूं थाना शारदा नगर के अंतर्गत ग्राम सभा बड़ा गांव में दिनांक 10 माई दिन रविवार को डॉ भीमराव अंबेडकर क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच खेला गया। जिसके मुख्य अतिथि भारतीय समाज सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार दुबे जी व ग्राम प्रधान अब्दुल हसीब उर्फ पुत्तन भैया ने फीता काटकर मैच का शुभारंभ कराया।

जिसमें किंग्स इलेवन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। नाज मेडिकल चैलेंजर्स ने 10 ओवर में 80 रन का लक्ष्य दिया। नाज मेडिकल की तरफ से सबसे अच्छी बैटिंग ऋषभ 26 गेंद में 51 रन बनाए। वही सामने वाली टीम किंग्स 11 बड़ागांव 60 रन पर सिमट गई।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *