वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या एम डी न्यूज़ चैनल
कोतवाली रुदौली क्षेत्र के अखैयामऊ मजरे फिरोजपुर मखदूमी गांव में खेत में दौड़ाए गए बिजली के करंट की चपेट में आने से 20 वर्षीय मृतका शांति देवी पुत्री दुखराम लोधी के घर पहुंचे। पूर्व विधायक सैय्यद अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां उन्होंने शोक संवेदना व्यक्ति की संतप्त परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और आर्थिक सहायता प्रदान की।
पूर्व विधायक ने घटना को बेहद दुःखद बताते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद दिलाने की मांग की। इस दौरान समाजवादी पार्टी नेता विनोद कुमार लोधी ,ब्लॉक अध्यक्ष विंध्याचल सिंह, पवन कुमार लोधी,सुरजीत चौहान ,हसीब प्रधान, साजिद राइन, रामजीत सिंह,इकबाल उस्मानी,दीनदयाल यादव, प्रभाकर लोधी ,गौरव सिंह यादव, राम राज रावत भी मौजूद रहे।
मृतका के परिवार में 1..मालती देवी, 2..राकेश लोधी, 3..मुकेश लोधी और 4..उमेश लोधी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में घटना के बाद मातम पसरा हुआ है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *