वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या एम डी न्यूज़ चैनल

रूदौली तहसील क्षेत्र के घोषवल गांव निवासी आदर्श सत्यांकित खबरें समाचार पत्र के पत्रकार साथी बाबादीन रावत का आज देर रात्रि इलाज के दौरान दिल का दौरा पड़ने से 45 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया रुदौली तहसील क्षेत्र के पत्रकार जगत में शोक की लहर।निधन की खबर मिलते ही पत्रकार जगत सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
स्वर्गीय बाबादीन रावत अपने सरल स्वभाव,निष्पक्ष पत्रकारिता और समाज के प्रति समर्पित कार्यशैली के लिए जाने जाते थे।उन्होंने बहुत कम समय मे पत्रकारिता के माध्यम से जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाकर आम जनता की आवाज बुलंद की।उनके निधन से क्षेत्रीय पत्रकारिता को अपूरणीय क्षति हुई है।जैसे ही उनके निधन की सूचना साथियों और शुभचिंतकों को मिली,बड़ी संख्या में लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।पत्रकार साथियों ज्ञानचंद्र सक्सेना,अनिल कुमार मिश्रा, पप्पू यादव,आलोक कुमार श्रीवास्तव,अनिल पाण्डेय,बन्टी रावत,विकास वीर समाचार पत्र के मुख्य संपादक कैलाश विश्वकर्मा जी,आदि व सामाजिक संगठनों तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।परिजनों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार मवई ब्लाक क्षेत्र के पैतृक निवास स्थान घोषवल गांव में दोपहर बाद होगा।
ॐ शांति।ऊँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *