हरदोई पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी आदेश में कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इस तबादला सूची में थाना प्रभारियों से लेकर चौकी प्रभारियों तक के नाम शामिल हैं।

जारी सूची के अनुसार निरीक्षक सतीश चंद्र को अतरौली से बेनीगंज भेजा गया है, जबकि निरीक्षक मार्कण्डेय सिंह को बेनीगंज से बेहटा गोकुल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक राकेश सिंह यादव को लोनार से पचदेवरा स्थानांतरित किया गया है।
वहीं निरीक्षक इख्तियार हुसैन को टड़ियावां थाने का प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को गैंगस्टर प्रकोष्ठ से अतरौली थाने की कमान दी गई है।
उपनिरीक्षक सुनील कुमार मिश्रा को सुरसा से लोनार थाना अध्यक्ष बनाया गया है। उपनिरीक्षक विश्वास शर्मा को रेलवेगंज चौकी से हटाकर सुरसा थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा उपनिरीक्षक धर्मेंद्र गिरि को बेहटा गोकुल से पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि उपनिरीक्षक शिव नारायण सिंह को पुलिस लाइन से रेलवेगंज चौकी प्रभारी बनाया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed