यह मामला बाराबंकी फतेहपुर के अंतर्गत ग्राम कुतबापुर का बताया जा रहा है। जहां पर रविवार शाम को 35 वर्षीय टुर्री उर्फ सुनील कुमार की नदी में डूबकर हुए मौत। ग्रामीणों ने बताया कि टुर्री उर्फ सुनील कुमार नाम का व्यक्ति काफी नशे की हालत में झूम रहा था। और शाम होते ही कपड़े उतार कर नदी में नहाने के लिए जा रहा था।

ग्रामीणों ने बताया कि काफी समय होने के बाद भी वापस नहीं लौटा घर। जिसके बाद 112 डायल कर अपनी समस्या को बताई। तुरंत पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच कर गांव के लोगों से पूछताछ की और नदी में डूबे हुए टुर्री उर्फ सुनील कुमार को गांव के लोगों की मदद से ढूंढना शुरू कर दिया। काफी समय तक ढूंढने के बाद भी नहीं मिल सका टुर्री उर्फ सुनील कुमार।

दूसरे दिन सोमवार सुबह 8:00 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने नाव की मदद से फिर से ढूंढना शुरू कर दिया। काफी प्रयास करने के बाद नदी में डूबे टुर्री उर्फ सुनील कुमार को ढूंढ निकाला।ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकला गया। पुलिस विभाग ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तथा इस घटना से आसपास के इलाकों में सनसनी छा गई।

रवि रावत की रिपोर्ट

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed