मैगलगंज खीरी। वट सावित्री पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अनिल राठौर (संभावित भाजपा विधायक प्रत्याशी, 144-मोहम्मदी विधानसभा) के सहयोग से मिट्टी डलवाने का कार्य कराया गया। बरसात और जलभराव की समस्या को देखते हुए यह कार्य कराया गया, जिससे पूजा स्थल पर आने वाली महिलाओं एवं श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी।

इसके साथ ही पूजा स्थल की साफ-सफाई की व्यवस्था भी कराई गई, ताकि श्रद्धालु स्वच्छ एवं सुगम वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें। स्थानीय लोगों ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों की बेहतर व्यवस्था से लोगों की आस्था मजबूत होती है और सामाजिक एकता को भी बल मिलता है।

क्षेत्रवासियों ने अनिल राठौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे लगातार जनहित और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

इस अवसर पर अनिल राठौर ने सभी सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जनसेवा और क्षेत्र की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी क्षेत्र की हर जरूरत और जनहित के कार्यों में वे हमेशा आगे रहेंगे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *