वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या एम डी न्यूज़
हर्रिंगटनगंज सीएचसी के अधीक्षक डॉ. रविंद्र कुमार शुक्ला को रुदौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नया अधीक्षक नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद रुदौली पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
डॉ. रविंद्र कुमार शुक्ला ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को और मजबूत करने, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों के बेहतर इलाज पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
रुदौलीवासियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में सीएचसी की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा और क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *