रिपोर्टर संदीप बाजपेई

फरधान। कस्बा के खेल मैदान में चल रही दो दिवसीय अखिल भारतीय दंगल कुश्ती में दस कुश्ती हुई। जिसमें दिल्ली की महिला पहलवान बाबी उर्फ सोनिया ने बनारस की प्रीति पहलवान को हराया कर जीत हासिल किया।
दो दिवसीय दंगल में दूसरे दिन दस कुश्ती का आयोजन में पहली कुश्ती में राजस्थान के जल्लाद सिंह पहलवान ने बिहार के शेरा पहलवान को हराया। दूसरे मुकाबले में जम्मू के रिजवान पहलवान ने पंजाब के बिल्ला पहलवान को हराया। तीसरी कुश्ती उन्नाव के मनीष ने हरियाणा के सोनू को हराया। चौथी कुश्ती में अयोध्या के बाबा नागेंद्र दास ने मध्य प्रदेश के सोनू को हराया। पांचवीं कुश्ती हरदोई के सन्ना ने बिहार के शेरा को हराया। छठी कुश्ती में उन्नाव के सूरज ने दिल्ली की मोनू को हराया। सातवीं कुश्ती में मेरठ के शिवा ने गोरखपुर के एहसान अली को हराया। लखीमपुर के गांव किशनुवापुर के पहलवान विशाल वर्मा और हरियाणा के राहुल के बीच हुई। दोनों की कुश्ती बराबर पर समाप्त हुई। नौवीं कुश्ती लखीमपुर महिला पहलवान अनन्या और गाजी पुर बंटी के बीच हुई। दोनों के बीच कांटे की टक्कर हुई और बराबर पर समाप्त हुई। दसवीं कुश्ती दिल्ली की सोनिया और बनारस की प्रीति के बीच हुई जिसमें दिल्ली की सोनिया उर्फ बाबी ने प्रीति को हराया। फाइनल के लिए देर रात तक चलता रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed