
बहुयामी समाचार एम डी न्यूज के लिए वाइस ब्यूरो चीफ अखिलेश राजपूत की खास रिपोर्ट।
छिबरामऊ कन्नौज/ बताते चले कि सराहनीय कार्य- जनपद कन्नौज थाना छिबरामऊ एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा वर्ष 2022 से लगातार फरार वांछित/25,000 ईनामिया/हिस्ट्रीशीटर अपराधी पुलिस मुठभेड में घायल/गिरफ्तार। कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद ।
संक्षिप्त विवरण- दिनांक 12.10.2022 को वादिनी संगीता देवी पत्नी राहुल निवासी ग्राम पंथरा थाना छिबरामऊ जनपद ने अभियुक्त 1.विजेन्द्र कुमार पुत्र नन्दराम निवासी घिलोई थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज 02.विवेक पुत्र राकेश बंजारा 03. आदेश पुत्र दशरथ निवासीगण खैराबाद थाना मऊदरवाजा जनपद फर्रूखाबाद 04.सागर उर्फ धर्मवीर पुत्र रघुवीर निवासी मनिकापुर थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज के विरूद्ध अपहरण करने के सम्बन्ध में थाना छिबरामऊ पर पंजीकृत कराया था। विवेचना के क्रम में दिनांक 16.10.2022 को राहुल उपरोक्त का शव बरामद हुआ था जिसके उपरांत अभियोग में हत्या की धारा की बढ़ोत्तरी की गई तथा अभियुक्त 1.विजेन्द्र 2. विवेक उपरोक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था तथा अभियुक्त सागर उपरोक्त फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु सतत प्रयास किया जा रहा था। अभियुक्त सागर उर्फ धर्मवीर उर्फ धर्मा उपरोक्त एक 25,000 ईनामिया/ हिस्ट्रीशीटर अपराधी है जिसके विरुद्ध लूट/हत्या तथा गैंगेस्टर सहित 10 अभियोग पंजीकृत है। मुखबिर खास की सूचना पर आज सुबह दिनांक 12.05.2026 को फर्रुखाबाद रोड पर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त सागर उर्फ धर्मवीर उर्फ धर्मा को रोकने का प्रयास किया गया। अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई, जिसमें एसओजी/थाना छिबरामऊ पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की जिसमें उपरोक्त अभियुक्त घायल हो गया तथा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके कब्जे से कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ अभियुक्त सागर उर्फ धर्मवीर उर्फ धर्मा उपरोक्त को इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
