एमडी न्यूज़ संवाददाता प्रशांत जैन बिल्सी बदायूं

बिल्सी । महेश नवमी महोत्सव 2026 को लेकर माहेश्वरी समाज में चल रही चर्चाओं और अटकलों पर आखिरकार विराम लग गया। माहेश्वरी इंटर कॉलेज में आयोजित बैठक में समाज के बंधुओं ने सर्वसम्मति से दीपक माहेश्वरी ‘बाबा’ को महोत्सव का अध्यक्ष चुन लिया। अध्यक्ष की घोषणा होते ही समाज के लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
बीते कई दिनों से सोशल मीडिया और समाज के बीच यह चर्चा तेज थी कि इस बार महेश नवमी महोत्सव का अध्यक्ष जल्द चुना जाए और ऐसा चेहरा सामने आए जो समाज को साथ लेकर चल सके। इसी को लेकर लगातार बैठकों और आपसी विचार-विमर्श का दौर चल रहा था। आखिरकार आज हुई बैठक में सभी मतभेद खत्म करते हुए समाज ने एकजुटता का परिचय दिया और दीपक माहेश्वरी को महेश नवमी का अध्यक्ष चुना गया
बैठक में मौजूद समाज के वरिष्ठ और युवा सदस्यों ने कहा कि अब अध्यक्ष चयन के बाद सभी लोग मिलकर महेश नवमी महोत्सव को भव्य और ऐतिहासिक बनाने में जुटेंगे। खास बात यह रही कि युवा टीम भी इस बार काफी सक्रिय नजर आई और युवाओं ने महोत्सव को नई ऊर्जा और नए अंदाज में मनाने का भरोसा दिलाया।
बैठक में राकेश माहेश्वरी सराफ, सपिल मालपानी, मुकुल मालपानी, चन्दसेन माहेश्वरी, सचिन असावा, अवधेश लड्डा, गौरव माहेश्वरी, आदित्य माहेश्वरी, हर्ष सोमानी, सचित तोषनीवाल, प्रखर माहेश्वरी, अखिल मालपानी, प्रफुल्ल मालपानी सहित बड़ी संख्या में समाज के बंधु मौजूद रहे।
