बाराबिरवा चौराहे पर आम जनमानस को जाम के झाम से मिली राहत

डीसीपी रवीना त्यागी के निर्देशन में टीएसआई ज़ुलफेकार अली ने संभाली कमान

​लखनऊ। शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में नहर बाराबिरवा चौराहा क्षेत्र में आम जनता को लगने वाले भीषण जाम से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

डीसीपी (ट्रैफिक) रवीना त्यागी के कुशल निर्देशन में प्रतिदिन की भांति मंगलवार को भी विशेष अभियान चलाया गया।

​रोजमर्रा की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए टीएसआई ज़ुलफेकार अली ने अपने सिपाही के साथ मौके पर मोर्चा संभाला।

सड़क किनारे अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों को हटवाकर उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया।

उनके इस सक्रिय प्रयास से राहगीरों को “जाम के झाम” से मिली बड़ी राहत

टीएसआई साहब की इस कार्यकुशलता की आम जनमानस द्वारा काफी सराहना की जा रही है।

एम डी न्यूज़

रिपोर्ट: ब्यूरो चीफ़ लखनऊ शाबान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *