आकाश मिश्र पत्रकार
बहुआयामी समाचार

मितौली खीरी, 13 मई 2026। गड़रिया चौराहे पर आग लगने से रेडीमेड कपड़े एवं इलेक्ट्रॉनिक समेत तीन दुकानें जल कर राख हो गईं।
पूरा मामला लखीमपुर खीरी जनपद के अंतर्गत नीमगांव थाना क्षेत्र के गडरिया चौराहे का है जहां पर मंगलवार की शाम को दुकानों में आग लग गई। इस घटना में तीन दुकानें जलकर राख हो गईं, जिससे लाखों रुपये का सामान नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी बताई जा रही है। अवधेश मिश्र निवासी भूपतिपुर गांव की रेडीमेड कपड़े, मोबाइल और कॉस्मेटिक की दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। अचानक लगी आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, इन दुकानों में रखा करीब 30 लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। इसके अलावा, दुकान में रखी लगभग 2 लाख रुपये की नगदी भी आग की भेंट चढ़ गई। दुकानदार अवधेश मिश्र को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
मौके पर थाना अध्यक्ष प्रवीर गौतम मय पर्याप्त पुलिस बल टीम के साथ मौजूदगी में तथा कुशल निर्देशन से आग पर काबू पा लिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *