एम डी न्यूज़ बरेली
बरेली के जिला अस्पताल की इमरजेंसी बार्ड के बाहर एक बुजुर्ग महिला मरीज को ठेले पर ले जाने की घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलवली मच गयी। अस्पताल प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इमरजेंसी वार्ड में तैनात वार्ड बॉय और वार्ड सहायक को हटा दिया है। उन्होंने उस दिन ड्यूटी पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड को भी हटा दिया है । इस घटना की गंभीरता को देखते हुए, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह और एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने सीएमओ कार्यालय में मरीज के इलाज से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। उन्होंने एडीएसआईसी डॉ. आरसी दीक्षित और डॉ. एल के सक्सेना से मरीज की भर्ती, उपचार और अस्पताल से बाहर ले जाने तक की परिस्थितियों के बारे में संपूर्ण जानकारी ली।

प्रारंभिक जांच में सामने आया, कि इमरजेंसी स्टाफ ने मरीज को स्ट्रेचर या एंबुलेंस उपलब्ध कराने में संवेदनशीलता नहीं दिखाई। इसी कारण महिला के हताश बुजुर्ग पति को मजबूरन ठेले का उपयोग करना पड़ा। इस घटना के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर आम लोगों में भी नाराजगी देखी गई। अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि ड्यूटी में लापरवाही,अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एडीएसआईसी डॉ. आरसी दीक्षित ने बताया कि संबंधित कर्मचारियों को इमरजेंसी ड्यूटी से हटाकर अन्य विभागों में स्थानांतरित कर दिया गया है। इस पूरे प्रकरण की जांच जिलाधिकारी द्वारा गठित तीन सदस्यीय कमेटी के अलावा एडी हेल्थ डॉ. तेजपाल कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट जल्द ही जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि यदि जांच में अन्य कर्मचारियों की भूमिका सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।


रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *