संवाददाता -विशाल गुप्ता

बाराबंकी जनपद के कस्बा मसौली चौराहे पर भारतीय किसान क्रांति यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि मिश्रा का भव्य स्वागत किया गया। वे एक समारोह में शामिल होने बहराइच जा रहे थे, तभी सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।

यह स्वागत भारतीय किसान क्रांति यूनियन के मीडिया प्रभारी विशाल गुप्ता और ब्लॉक अध्यक्ष राहुल गुप्ता की अगुवाई में हुआ। कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे और फूल-मालाओं के साथ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा बब्लू और जिला अध्यक्ष राधेरमन वर्मा का जोरदार अभिनंदन किया।

इस अवसर पर महिला ब्लॉक अध्यक्ष गुड़िया रावत भी अपनी सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद थीं और उन्होंने स्वागत में सक्रिय भूमिका निभाई। गुड़िया रावत को भारतीय किसान क्रांति यूनियन की एक तेजतर्रार कार्यकर्ता माना जाता है, जिनकी एक आवाज पर सैकड़ों महिलाएं एकजुट हो जाती हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि मिश्रा ने गुड़िया रावत के कार्यों की सराहना की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ब्लॉक अध्यक्ष राहुल गुप्ता से संगठन की टीम को और अधिक सक्रिय करने का आह्वान किया।

स्वागत समारोह में ब्लॉक अध्यक्ष राहुल गुप्ता, महिला ब्लॉक अध्यक्ष गुड़िया रावत, ब्लॉक प्रभारी मोहम्मद शमीम मलिक, वरिष्ठ उपाध्याय सलाउद्दीन अंसारी, उपाध्यक्ष अतीक अहमद, ब्लॉक सचिव राज नारायण, ब्लॉक प्रवक्ता मनोज यादव, ब्लॉक महामंत्री धर्मेंद्र यादव, गुड्डी विमला देवी, लाल बच्चन यादव, मोहम्मद कफील, मीडिया प्रभारी विशाल गुप्ता और मीडिया प्रभारी रहमान खान सहित कई किसान नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *