लखीमपुर खीरी में युवक की टी-शर्ट पर विवाद, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल
रिपोर्टर :- विनीत तिवारी
एम डी न्यूज़ (लखीमपुर)
लखीमपुर खीरी। भीरा थाना क्षेत्र के पड़रिया तुला बाजार में उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब एक युवक हथियार की तस्वीर और जातिसूचक शब्द छपी टी-शर्ट पहनकर बाजार में घूमता दिखाई दिया। युवक की फोटो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, जिसके बाद क्षेत्र में चर्चा और नाराजगी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि वायरल फोटो में युवक आपत्तिजनक संदेश वाली टी-शर्ट पहने नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद कई लोगों ने इसे समाज में वैमनस्य फैलाने वाला बताया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार की हरकतों से समाज में गलत संदेश जाता है और माहौल खराब होने की आशंका बनी रहती है। लोगों ने भीरा पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *