एम डी न्यूज़ बरेली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर बरेली के जनप्रतिनिधियों व अफसरों ने स्कॉर्ट में लगे वाहनों को हटा दिया है। जिला अधिकारी ने सोमवार और शनिवार को नो-व्हीकल डे घोषित किया है। इन दोनों दिन कोई भी अफसर अपने वाहन का प्रयोग नहीं करेंगे। समाधान दिवस में जाने के लिए सभी जिला स्तरीये अधिकारी ई-बस का उपयोग करेंगे। पश्चिम एशिया संकट को देखते हुए रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल-डीजल, सोने और खाद्यान्न की खपत घटाने की अपील की थी। सोमवार को प्रधानमंत्री ने फिर इस अपील को दोहराया। प्रधानमंत्री जी की बात को ध्यान मे रखते हुए जिलाधिकारी ने अपने स्कॉर्ट के दोनों वाहनों को हटा दिया। उन्होंने हर दिन आवास से कार्यालय पैदल आने का फैसला लिया। उन्होंने निर्धारित किया कि सप्ताह में दो दिन सोमवार और शनिवार को नो-व्हीकल डे मनाया जाएगा। निर्देश दिये कि इस दिन सभी अधिकारी सरकारी निजी वाहन का इस्तेमाल नहीं करें। कार्यालय पैदल आएं या साइकिल का इस्तेमाल करें। समाधान दिवस के दिन सभी अधिकारी एक ही ई-बस में संबंधित तहसील जाएंगे और वहां से उसी बस से लौटेंगे। तहसील व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ऑनलाइन होगी। इससे डीजल की खपत कम होगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी जी की अपील को जन आंदोलन बनाने के लिए शहर विधायक डॉ अरुण कुमार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, व सांसद छत्रपाल गंगवार ने भी सभी मीटिंग ओनलाइन लेने एवं एक ही वाहन का उपयोग करने का निर्णय लिया है।
रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *