एम.डी. न्यूज़, जिला ब्यूरो प्रमुख, नवीन कृष्णा।

जिला देवघर। देवघर पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर, अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय, देवघर के कांफ्रेंस हॉल में पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रभारी, सभी अंचल निरीक्षक, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी पुलिस उपाधीक्षक, ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारी एवं विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे। अपराध गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में विधि – व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। विशेष रूप से अड्डे बाजी की रोकथाम, मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, चोरी, विशेष कर वाहन चोरी की रोकथाम एवं उद्वेदन डकैती, लापता व्यक्तियों की खोजबीन, एससी/ एसटी अधिनियम के लंबित मामलों के निष्पादन, महिला संबंधी अपराधों के त्वरित निष्पादन, पोक्सो एक्ट के मामलों की समीक्षा, डायल 112 सेवा की प्रभावशीलता, कम्युनिटी पुलिसिंग तथा वाहन दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं त्वरित कार्रवाई पर बल दिया गया। इसके अतिरिक्त समन तमिला के निष्पादन पर विशेष जोर देते हुए विगत पॉच वर्षों से लंबित पुराने मामलों की समीक्षा की गई, तथा उनके शीघ्र निष्पादन हेतु सभी थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साइबर अपराधों की रोकथाम एवं त्वरित कार्रवाई हेतु विशेष टीम गठित कर नियमित छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया, साथ ही चरित्र सत्यापन एवं पासपोर्ट सत्यापन का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु सभी थाना प्रभारीयों को निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान जिले में ट्रैफिक कंट्रोल एवं यातायात व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष बल दिया गया। हेलमेट चेकिंग अभियान और ड्रिंक एवं ड्राइव जांच को प्रभावी रूप से संचालित करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। देवघर पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के आदेशानुसार एवं पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मण प्रसाद के नेतृत्व में देवघर पुलिस के द्वारा स दलबल के साथ जिले में वाहनों का विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का चालान काटा गया। जांच अभियान के क्रम में मोटरसाइकिलों के 10 मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त वाहनों तथा चार व्यक्तियों को ड्रिंक एवं ड्राइव करते हुए पकड़ा गया। सभी के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed