MD news by Puneet Shukla Hardoi

हरदोई जिलाधिकारी अनुनय झा ने निजी विद्यालय संचालकों और बस मालिकों के साथ बैठक कर साफ चेतावनी दी है कि बिना फिटनेस, प्रदूषण, बीमा और वैध कागजों के चल रहे वाहनों पर सख्त कार्रवाई होगी।

दिनाँक 17 मई 2026, रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक स्थानीय आईटीआई परिसर में विशेष शिविर लगाया जाएगा, जहां वाहन मालिक अपने वाहनों के फिटनेस,प्रदूषण, पंजीयन,बीमा व अन्य जरूरी दस्तावेज दुरुस्त करा सकेंगे।

डीएम ने कहा कि 1 जुलाई से 10 जुलाई तक स्कूल वाहनों की सघन चेकिंग होगी। बिना वैध दस्तावेज या अवैध रूप से संचालित वाहन मिलने पर उन्हें सीज किया जाएगा और संचालकों पर कार्रवाई होगी।

बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए वाहन चालकों का पुलिस वेरिफिकेशन कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही निजी बसों को नगर क्षेत्र में प्रवेश न करने और निर्धारित स्थान से ही संचालन करने के आदेश दिए गए हैं।

बैठक सभागार में एसपी अशोक कुमार मीणा, एडीएम न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, एसडीएम सदर मयंक कुंडू समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *