जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता

बाराबंकी प्रधान डाकघर में रविवार, 17 जून को डाक विभाग के अधिकारियों द्वारा एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन संरक्षण और ‘वर्क फ्रॉम होम’ जैसे निर्देशों के विपरीत हुई, जिससे सरकारी कर्मचारियों की कार्यप्रणाली में बदलाव की बात कही गई थी।

बैठक में डाक अधीक्षक पुरुषोत्तम नाथ, सहायक डाक अधीक्षक ध्रुव तिवारी और फतेहपुर डाक निरीक्षक सुधीर सिंह मौजूद थे। इसमें फतेहपुर, रामसनेहीघाट, हैदरगढ़, सफदरगंज, मसौली, रामनगर, बुढ़वल शुगर मिल, देवा, सफेदाबाद, कोटवा सड़क, सिद्धौर, जैदपुर और जहांगीराबाद सहित विभिन्न क्षेत्रों के सब पोस्टमास्टरों को बुलाया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईंधन संरक्षण और आपातकालीन स्थितियों को ध्यान में रखते हुए सरकारी कर्मचारियों की कार्यप्रणाली में बदलाव का आह्वान किया था। इसके तहत कई केंद्रीय विभागों ने कर्मचारियों के लिए ‘वर्क फ्रॉम होम’ और ऑनलाइन बैठकों जैसे नियम लागू किए हैं।

ऐसे में, प्रधान डाकघर पर इतनी बड़ी संख्या में सब पोस्टमास्टरों को व्यक्तिगत रूप से बुलाकर बैठक आयोजित करना इन निर्देशों के पालन पर सवाल खड़े करता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *