MD News बहुआयामी समाचार
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख रोहित जैन दभेड़ी वाले मुजफ्फरनगर

जनपद मुज़फ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Sanjay Verma के निर्देशन में थाना रतनपुरी पुलिस ने कबूतरबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बुढाना के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार 16 मई 2026 को एचआर फार्म तिराहे के पास आम के बाग में कबूतरबाजी की सूचना पर छापेमारी की गई, जहां से जमशेद, आस मोहम्मद, नदीम, हसनैन, आलिम, योगेश और फुरकान को गिरफ्तार किया गया।

मौके से ₹4150 नकद, लिखने की कॉपी, पेन तथा 2 सीजशुदा मोटरसाइकिल बरामद की गईं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना रतनपुरी में मुकदमा अपराध संख्या 71/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शैलेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक मोहित कुमार, हेड कांस्टेबल ज्ञानवीर सिंह, कांस्टेबल प्रशांत कुमार, गजेंद्र मावी, प्रमोद कुमार, विष्णु कुमार एवं अक्षय शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *