गुफरान खान रिपोर्ट एमडी न्यूज़ मैगलगंज खीरी

मैगलगंज। लापता कालीचरण यादव की तलाश को लेकर क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।सोमवार को कालीचरण यादव के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मैगलगंज ओवरब्रिज के पास धरना-प्रदर्शन करने के लिए निकल पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया।स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। क्षेत्राधिकारी मितौली, मैगलगंज थाना पुलिस के साथ कई थानों का अतिरिक्त पुलिस फोर्स, फायर ब्रिगेड टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।बताया जा रहा है कि परिजन और ग्रामीण ओवरब्रिज पर धरना देकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को ओवरब्रिज से करीब 500 मीटर पहले ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।लापता युवक को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक कालीचरण यादव का कोई सुराग नहीं लग पाया है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।मौके पर मौजूद अधिकारी लोगों को समझाने-बुझाने में जुटे हुए हैं ताकि स्थिति नियंत्रण में बनी रहे।फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और पुलिस हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है।
