शटरिंग का कार्य कर रहे युवक की करंट लगने से मौत
नगराम के इस्माइल नगर निवासी 35 वर्षीय अमित कुमार वर्मा की लखनऊ में बिजली के झटके से मौत हो गई। यह घटना 17 मई को शाम 4 बजे सरोजनी नगर स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में शटरिंग का काम करते समय हुई। अमित रोज की तरह मजदूरी करने लखनऊ जाते थे।जानकारी के अनुसार, अमित कुमार वर्मा सनातन प्रसाद वर्मा के पुत्र थे और लखनऊ के सरोजनी नगर में एक बिल्डिंग में शटरिंग का कार्य करते थे। शटरिंग खोलने के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से वह बिजली की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।अमित का विवाह इसी साल 17 फरवरी को गोसाईगंज में हुआ था। उनके परिवार में छोटे भाई अमन, माता-पिता और पत्नी हैं। इस आकस्मिक घटना से परिवार गहरे सदमे में है और मातम का माहौल है। घटना पर पहुंची नगराम पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed