संवाददाता तेज बहादुर शर्मा।

बाराबंकी देवा क्षेत्र के बाबूराम मेमोरियल पब्लिक जूनियर हाईस्कूल, टंटा खेवली में स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर जनकल्याण किसान एसोसिएशन के चेयरमैन धर्म कुमार यादव ने स्कूल के उत्कृष्ट पांच छात्र-छात्राओं को पौधे भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा,निरंतर मेहनत और लगन से ही सफलता मिलती है। मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है। साथ ही हमें पर्यावरण की रक्षा के लिए हर शुभ अवसर पर वृक्षारोपण करना चाहिए।सम्मानित मेधावी छात्र-छात्राएं दीपिका, जयश्री, ऋद्धि, रवि, आरवी, निधी, शिवम, रोली, विवेक, मान्या, इशिका, राज चौहान, तमन्ना, अंकुश, सावनी, पलक, प्रिंस, खुशी, रितिक, राज, श्रद्धा, मुस्कान, वर्तिका, कृष्णा सिंह, नंदनी चौहान, सृष्टि, आयुष कुमार, अंजली, रजनी, नेहा, श्रवण कुमार, राज, आयुषी, श्लोक सहित सभी बच्चें मौजूद रहे।कार्यक्रम में अध्यापक परिवार से प्रबंधक विनय कुमार वर्मा एवं प्रधानाचार्य सीताकान्त वर्मा के साथ पुतान कुमार, पंकज कुमार यादव, विकास कुमार, जीनत फातिमा, जैनब फातिमा, लक्ष्मी यादव, सरोजनी पाल, प्रीती यादव आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *