संदीप बाजपेई
फरधान खीरी।आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) के त्योहार को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से फरधान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
पीस कमेटी की बैठक थाना प्रभारी निरक्षक राजू राव की अध्यक्षता में हुई ,थाना प्रभारी निरक्षक राजू राव ने समुदाय के लोगों से विशेष अपील की कि वे कुर्बानी की फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर कतई साझा न करें। उन्होंने कहा कि त्योहारों का मुख्य उद्देश्य खुशियां बांटना और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना है। हमें अन्य धर्मों की भावनाओं का पूरा सम्मान करना चाहिए।
आपसी भाईचारे पर बैठक में शामिल हिंदू और मुस्लिम समुदाय के गणमान्य नागरिकों ने एक स्वर में कहा कि शहर की गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रशासन के साथ पूरा सहयोग करने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने का आश्वासन दिया गया।

इस मौके पर कई मस्जिदों के इमाम व ग्राम प्रधान सहित क्षेत्र के कई संभ्रांत नागरिक और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प लिया।
