आनंद कुमार क्राइम रिपोर्टर इंचार्ज बाराबंकी

नहर में कम पानी होने की वजह से जहां पर दोनों मछलियों को तैरने और आगे बढ़ाने में दिक्कत हो रही थी जिसके कारण तड़फ कर मर गई दोनों डॉल्फिन

फतेहपुर बाराबंकी। गुरुवार को शारदा नहर में एक मादा डॉल्फिन और उसके बच्चे को कलरव करते देखा गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने वन विभाग को दी, लेकिन कई घंटे तक वन विभाग की टीम दोनों डॉल्फिन का रेस्क्यू नहीं कर सकी। नहर में पानी कम होने और भीषण गर्मी के चलते आखिरकार दोनों की मौत हो गई।

वन क्षेत्राधिकारी मयंक सिंह ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे रींवा-सींवा के पास शारदा नहर में एक मादा डॉल्फिन और उसके बच्चे के फंसे होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वन विभाग ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। मौके पर TSA के डॉक्टर शैलेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे और टीम ने काफी देर तक दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन भीषण गर्मी के कारण सफलता नहीं मिल सकी।

प्रथम दृष्टया दोनों डॉल्फिन की मौत का कारण हीट स्ट्रोक माना जा रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए बाराबंकी भेजा गया है, जहां डॉक्टरों के पैनल द्वारा परीक्षण किया जाएगा। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते प्रभावी रेस्क्यू किया जाता तो दोनों डॉल्फिन की जान बचाई जा सकती थी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *