रिपोर्ट -संदीप बाजपेई MD न्यूज़ फरधान लखीमपुर खीरी

फरधान। क्षेत्र के गांव ऐंठापुर में चल रहे बाबा दीप सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन एक का फाइनल मैच फूलबेहड़ की टीम ने पांच विकेट से जीतकर खिताब अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच जावेद और मैन ऑफ द सीरीज का खिताब लंबू उर्फ अहमद को दिया गया।
बाबा दीप सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच फरधान और फूलबेहड़ की टीमों के बीच खेला गया। फरधान की टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

बल्लेबाजी करने उतरी फरधान की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जावेद ने अपने दूसरे ओवर में ही ओपनर अमितेश सिंह भदौरिया को आउट कर दिया। उसके बाद कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं सका। टीम खिलाड़ी छोटू और नसीर ने 21-21 रनो की पारी की बदौलत 108 रन बना सकी। पूरी टीम 16वे ओवर आलआउट हो गई। फूलबेहड़ टीम के गेंदबाज जावेद ने चार आमिर, अजीत और बलजीत ने दो दो विकेट लिए। लक्ष्य पीछा करने करने उतरी फूलबेहड़ की टीम ने पांच विकेट खोकर 13वे ओवर 109 रन बना लिया। फरधान टीम के छोटू ने चार और मनप्रीत सिंह ने एक विकेट लिया। बेहतरीन गेंदबाजी के चलते चार विकेट लेने वाले जावेद को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

पूरे टूर्नामेंट में आल राउंडर का प्रदर्शन करने वाले लंबू उर्फ अहमद को मैन ऑफ द सीरीज से सम्मानित किया गया। उपविजेता टीम फरधान और विजेता टीम फूलबेहड़ को ट्राफी और उपहार देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट के मैचों में एंपायर की भूमिका सुखविंदर सिंह और अर्जेंट सिंह रंधावा ने और कमेंट्री गुरजैंट सिंह और डीएस सिंह ने किया। सभी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि बाबा बाज सिंह हडेला, सूबा सिंह हडेला ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट में कमेटी अध्यक्ष कुलदीप सिंह, मजिंदर सिंह, अर्जिंदर सिंह, सुखवंत सिंह, गुरबाज सिंह, सुखदेव सिंह (सोनू), दिलबाग सिंह प्रधान, पिंटू शुक्ला, शरद सिंह समेत सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *