अछनिया फीडर के विभाजन का सर्वे पूरा, उपभोक्ताओं को मिलेगी बेहतर बिजली व्यवस्था
रिपोर्टर:- विनीत तिवारी
एम डी न्यूज़ (लखीमपुर)
बेहजम/लखीमपुर खीरी। बेहजम पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले अछनिया फीडर पर लगातार बढ़ रहे ओवरलोड की समस्या को देखते हुए विभाग द्वारा फीडर को दो भागों में विभाजित करने का सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि अछनिया फीडर पर अधिक लोड होने के कारण क्षेत्र में बार-बार बिजली ट्रिपिंग, लो वोल्टेज एवं आपूर्ति बाधित होने जैसी समस्याएं सामने आ रही थीं। उपभोक्ताओं की परेशानी को ध्यान में रखते हुए विद्युत विभाग ने फीडर विभाजन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विभागीय कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र का सर्वे कर आवश्यक जानकारी जुटाई गई है। फीडर के दो भागों में बंटने के बाद बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे उपभोक्ताओं को बेहतर वोल्टेज एवं कम कटौती का लाभ मिल सकेगा।
क्षेत्रीय लोगों ने विभाग के इस कदम का स्वागत करते हुए जल्द कार्य शुरू कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *