
।आनंद कुमार क्राइम बाराबंकी एम डी न्यूज़
थाना सफदरगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत चमनशाह किठूरी में ईद-उल-अज़हा का त्योहार सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह 7:30 बजे ईदगाह में ईद की विशेष नमाज़ अदा की गई, जिसमें किठूरी, सालेपुर, गोड़ारी और सदेंवा गांव के सैकड़ों मुस्लिम भाइयों ने शिरकत की।
नमाज़ के बाद इमाम ने खुत्बा पढ़ा और मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे के लिए सामूहिक दुआएं कराई गईं। नमाजियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह परिसर में बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
ग्राम प्रधान गयासुद्दीन अहमद और नीलू वर्मा ने अपने आवास पर हिन्दू-मुस्लिम समस्त ग्रामवासियों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। दोनों ने मिलकर आपसी अमन और सौहार्द की मिसाल पेश की। इस मौके पर गांव के बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों ने एक साथ बैठकर सेवइयां खाईं और खुशियां बांटी।
त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सफदरगंज पुलिस भी मुस्तैद रही। ईदगाह के आसपास पुलिस बल तैनात रहा। ग्राम प्रधान ने प्रशासन और पुलिस के सहयोग के लिए आभार जताया
