वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या एम डी न्यूज़
रूदौली क्षेत्र के शुजागंज बाजार स्थित देसी शराब ठेका के पास लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ठेका के सामने बड़ी संख्या में खड़े होने वाले ई-रिक्शा अब अस्थायी स्टैंड का रूप लेते दिखाई दे रहे हैं, जिससे सड़क पर जाम और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है।स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ दिन पहले इसी स्थान पर एक दर्दनाक हादसा हुआ था, जहां तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी थी। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनमें से एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
लोगों का कहना है कि देसी ठेका के पास शराब पीने आने वाले लोग सड़क किनारे ही अपनी गाड़ियां खड़ी कर देते हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है और आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। क्षेत्रवासियों ने बताया कि इससे पहले भी कई हादसे इसी स्थान पर हो चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक गंभीर नजर नहीं आ रहा।स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि ठेका के आसपास अवैध रूप से खड़े होने वाले ई-रिक्शा और वाहनों पर कार्रवाई की जाए तथा सड़क सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *