रोहित जैन ब्यूरो चीफ मुजफ्फरनगर एम डी

मुजफ्फरनगर जनपद के थाना बुढ़ाना क्षेत्र के ग्राम चन्हेड़ी के निकट बकता एवं सटेड़ी रजवाहा पुल के नीचे सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह तथा थाना बुढ़ाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया, जिसने मौके का सूक्ष्म निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं तथा पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

9 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *