
गंगा चरण तहसील प्रभारी मोहनलालगंज एम डी न्यूज़
मोहम्मदपुर गढ़ी रेलवे क्रॉसिंग स्थित श्री हनुमान मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन ग्राम वासियों के सहयोग से हुआ जिसमें ग्राम वासियों ने बढ़ चढ़कर सहभागिता की इस अवसर पर आवागमन कर रहे श्रद्धालुओं ने बजरंगबली का जयकारा लगाकर प्रसाद अनवरत ग्रहण कर रहे हैं ग्राम वासियों ने बताया कि उक्त मंदिर का निर्माण का निर्माण मुख्य रूप से सेवा से सेवानिवृत्त श्री राजेश कुमार वर्मा जी के प्रयासों से हुआ है। इस पवित्र कार्य में गांव के सभी ग्रामवासियों ने भी अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार सहयोग प्रदान किया।इस मंदिर के निर्माण के पीछे एक रोचक और प्रेरणादायक कहानी जुड़ी हुई है। गांव के बीचों-बीच स्थित दुर्गा दास साहब के मंदिर के पास एक बंदर की मृत्यु हो गई थी। हिंदू मान्यताओं में बंदर को भगवान हनुमान का स्वरूप माना जाता है। इस भावना के साथ श्री राजेश कुमार वर्मा जी ने उस बंदर को सम्मानपूर्वक उसी स्थान पर दफनाया। समय के साथ उस स्थान के प्रति लोगों की आस्था बढ़ती गई और वहां एक छोटे से पूजा स्थल का निर्माण हुआ।धीरे-धीरे ग्रामवासियों के सहयोग और श्रद्धा से उस स्थान पर भव्य श्री हनुमान मंदिर का निर्माण प्रारंभ हुआ, जो आज एक विशाल और सुंदर मंदिर के रूप में स्थापित है। यह मंदिर गांव की धार्मिक आस्था, एकता और सामूहिक सहयोग का प्रतीक बन चुका है।मंदिर की स्थापना के बाद से यहां प्रत्येक वर्ष बड़े श्रद्धा भाव के साथ भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें गांव तथा आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेते हैं। यह परंपरा आज भी निरंतर जारी है और मंदिर की धार्मिक एवं सामाजिक महत्ता को और अधिक बढ़ाती हैग्राम मोहम्मदपुर गढ़ी भंडारा कमेटी सदस्य राकेश कश्यपननबाबू वर्मा मोहित वर्मा गणेश वर्मा. कल्लू वर्मा. सिद्धनाथ वर्मा रामू वर्मा पिंटू वर्माअवनीश. पिंकू शर्मा रंजीत कश्यप संदीप गुप्तावा अन्य ग्रामवासी
