ब्रेकिंग न्यूज़

ऑपरेशनकिसानप्रहरी : यूरिया खाद की कालाबाजारी का बड़ा खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार,

MD NEWS बहुआयामी समाचार
रिपोर्ट: रोहित जैन दभेड़ी वाले, जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख, मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर पुलिस ने किसानों के लिए सरकारी अनुदान पर उपलब्ध कराई जाने वाली यूरिया खाद की कालाबाजारी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना जानसठ पुलिस एवं एसओजी देहात की संयुक्त कार्रवाई में 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

जांच में सामने आया कि गिरोह किसानों से अनुदानित यूरिया खरीदकर उसे यमुनानगर (हरियाणा) में जमा करता था और बाद में ऊंचे दामों पर विभिन्न फैक्टरियों को सप्लाई करता था। पुलिस के अनुसार पिछले 6 माह में लगभग 15.12 लाख किलोग्राम यूरिया की कालाबाजारी किए जाने का खुलासा हुआ है।

अभियुक्तों के कब्जे से 454 कट्टे (20,430 किलोग्राम) अनुदानित यूरिया, 2 पिकअप वाहन, 1 कैंटर, 1 कार तथा फर्जी बिल बरामद किए गए हैं। बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस द्वारा गिरोह के अन्य सदस्यों एवं नेटवर्क की जांच जारी है।

MD NEWS बहुआयामी समाचार
“सच्चाई के साथ, जनता के पास”

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *